सिगरेट पीने से स्किन को भी होते हैं कई नुकसान, जानिए बचने के तरीके

सिगरेट पीने से स्किन को भी होते हैं कई नुकसान, जानिए बचने के तरीके

सेहतराग टीम

'धूम्रपान करना सेहत के लिए हानिकारक होता है' ये तो सभी जानते होंगे। धूम्रपान यानी सिगरेट, बीड़ी और अन्य प्रकार की स्मोकिंग करने की चीजों को पीना। अगर सिगरेट की बात करें तो आजकल लोगों का सिगरेट पीना फैशन बन गया है। रोजाना की कई जरूरी आदतों के साथ सिगरेट पीना की एक आदत जुड़ गयी है। पहले जहां पुरुष स्मोकिंग का शौक रखते थे। वहीं आज कल लड़कियों को भी इसकी लत लग गई है। पर स्मोकिंग करने से न सिर्फ सेहत को बल्कि स्किन यानी त्वचा को कई नुकसान होते हैं। जी हां अधिक मात्रा में सिगरेट पीने से त्वचा से जुड़ी समस्याओं को झेलना पड़ सकता है।

पढ़ें- नाइट शिफ्ट में काम करते हैं तो सावधान हो जाएं, हो सकते हैं कैंसर रोगी: शोध

सबसे पहला होंठों का काला होना

ये तो अमूमन सभी जानते होंगे कि सिगरेट पीने से होंठों का कालापन भी बढ़ता है। हमारे होंठों की त्वचा बेहद ही नाजुक होती है। ऐसे में इसपर सिगरेट का धुआं पड़ने से इसका रंग बदल कर काला होने लगता है।

चेहरे का ग्लो खराब होना

सिगरेट में मौजूद हानिकारक तत्व स्किन को खराब करने का काम करती है। ऐसे में त्वचा को नुकसान होने से चेहरा डल, ड्राई और बूढ़ा नजर आने लगता है।

कील-मुंहासे होना

आज के समय में महिलाएं भी सिगरेट का सेवन तेजी से करने लगी है। मगर इससे स्किन संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सिगरेट का धुआं मुंह पर पड़ने से नाजुक त्वचा को नुकसान पहुंचता है। ऐसे में चेहरे पर पिंपल्स की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

झुर्रियां

सिगरेट का धुआं कोमल त्वचा को खराब करती है। ऐसे में समय से पहले ही चेहरे पर झुर्रियों की परेशानी हो सकती है।

बालों झड़ना

अधिक मात्रा में सिगरेट का सेवन करने से सेहत खराब होने के साथ बालों पर भी असर होता है। इससे स्कैल्प पर रुखापन बढ़ने लगता है। ऐसे में बालों के कमजोर होने से इसके झड़ने का कारण बनता है।

दांतों की समस्या

सिगरेट में मौजूद निकोटीन दांतों में पीला करने का काम करता है। ऐसे में अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से दांतों में पीलापन बढ़ने लगता है। साथ ही मुंह के अंदर की नाजुक स्किन खराब होने लगती है। इस तरह दांतों में पीला, कैविटी आदि की परेशानी होने से मुस्कान खराब होने की वजह बनता है।

सिगरेट पीना ऐसे छुड़ा सकते हैं:

  • सबसे पहले सिगरेट के नुकसान को देखें फिर खुद को इसे ना पीने के लिए समझाएं।
  • खुद पर कंट्रोल रखें। अगर सिगरेट पीने का मन करें तो उस दौरान कुछ हैल्दी चीज खाएं।
  • जब भी सिगरेट पीने की इच्छा हो आराम से बैठ कर गहरी सांस लें। फिर पानी पीकर अपना ध्यान कहीं ओर लगाएं।
  • 2 गिलास गुनगुने पानी में 1 नींबू का रस व शहद मिलाकर मिलाकर सुबह खाली पेट पीएं।
  • अदरक, आंवला के पाउडर में नींबू का रस व नमक मिलाकर डिब्बे में भर कर अपने पास रखें। फिर जब भी सिगरेट की तलब हो इसका सेवन करें।
  • ज्यादा से ज्यादा विटामिन से भरपूर खट्टे फलों को खाने से भी सिगरेट की तलब शांत होती है।

इसे भी पढ़ें-

चेहरे को खूबसूरत रखना है तो रोजाना करें इन चीजों का इस्तेमाल, स्किन पर ग्लो दिखेगा

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।